Union Budget 2023: सरकार बजट में LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाने का कर सकती है ऐलान

Union Budget 2023: बजट 2023 में सरकार आम लोगों को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। सरकार पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए मिलने वाली सब्सिडी को एक साल के लिए और बढ़ा सकती है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 11:14 AM
Budget 2023: सरकार बजट में 12 गैस सिलेंडर तक मिलने वाली सब्सिडी को एक साल बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।

Union Budget 2023: बजट 2023 में सरकार आम लोगों को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है। सरकार पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर गैस की बढ़ती कीमतों के बोझ को कम करने के लिए मिलने वाली सब्सिडी को एक साल के लिए और बढ़ा सकती है। सरकार ने पिछले साल पीएम उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojna) के तहत मई में 12 सिलेंडर तक 200 रुपये सब्सिडी का ऐलान किया था। सरकार बजट (Budget 2023) में 12 गैस सिलेंडर तक मिलने वाली सब्सिडी को एक साल बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार एलपीजी कवरेज को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए इस योजना को एक साल और बढ़ा सकती है।

सरकार गैस सिलेंडर पर बढ़ा सकती है सब्सिडी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महंगाई के बोझ को कम करने के लिए पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी दी थी। चालू वित्त वर्ष में सब्सिडी से सरकारी खजाने पर 6,100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हालांकि, सब्सिडी को अगले साल के लिए बढ़ाया जा सकता है क्योंकि वैश्विक कमोडिटी की कीमतों और एनर्जी की कीमतों में कमी से कम सब्सिडी बिल के मामले में सरकार पर बोझ कम होने की संभावना है।


1 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। वहीं, आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को पेश किया जाएगा। ये बजट मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा क्योंकि इसके बाद साल 2024 के मध्य में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट लोकलुभावन हो सकता है।

Budget 2023 Expectations Live Updates: बजट से सैलरीड टैक्सपेयर्स को हैं कई उम्मीदें, क्या वित्तमंत्री करेंगी पूरी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।