Union Budget 2023: अगले यूनियन बजट (Budget 2023) में फिस्कल डेफिसिट का टारगेट 5.8-5.9 रह सकता है। यह फिस्कल डेफिसिट में कमी लाने के सरकार के संकल्प को दिखाएगा। सरकार फाइनेंशियल ईयर 2025-26 तक फिस्कल डेफिसिट को जीडीपी के 4.5 फीसदी तक लाना चाहती है। मिराए एसेट्स म्यूचुअल फंड के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (फिक्स्ड इनकम) महेंद्र कुमार जाजू ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी सिक्योरिटीज की ज्यादा सप्लाई अगले बजट की मुख्य थीम होगी। सरकार की कुल उधारी 16.5-17 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने अगले बजट को लेकर विस्तार से चर्चा की। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेंगी।
