Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में कम इनकम वाले लोगों को इनकम टैक्स में राहत दे सकती हैं। कम इनकम वाले लोगों के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है। पहले कोरोना की महामारी ने उनकी मुसीबत बढ़ाई। उसके बाद बढ़ती महंगाई और नौकरी को लेकर अनिश्चितता ने उनकी मुश्किल बढ़ाई है। अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। अगर मंदी आती है तो इसका असर इंडिया पर भी पड़ेगा। ऐसे में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण कम इनकम वाले लोगों को राहत देने के लिए इनकम टैक्स के रेट्स में कमी कर सकती है। इससे लोगों के हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
