Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) से टैक्सपेयर्स को बहुत उम्मीदें हैं। उनका मानना है कि फाइनेंस मिनिस्टर इनकम टैक्स में मिलने वाली रिलीफ बढ़ाएगी। अलग-अलग सेक्शंस के तहत इनकम पर मिलने वाले डिडक्शंस को बढ़ाया जा सकता है। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। यह अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र की मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। इसलिए इस बजट से टैक्सपेयर्स सहित इंडस्ट्री के अलग-अलग सेक्टर को बहुत उम्मीदें हैं। टैक्सपेयर्स का मानना है कि पिछले कई सालों से सेक्शन 80सी की लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरे भी कई सेक्शन की लिमिट लंबे समय से नहीं बढ़ाई गई है।
