Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को राहत देने की कोशिश की है। उन्होंने बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया है। उन्होंने सबसे ज्यादा राहत इनकम टैक्स की न्यू टैक्स रीजीम में दी है। इसमें स्लैब की संख्या घटाई गई है। इसके अलावा स्लैब में टैक्स रेट्स में भी कमी की गई है। एक्सपर्ट्स ने कहा था कि सरकार को न्यू टैक्स रीजीम को अट्रैक्टिव बनाने की जरूरत है। सरकार ने एक्सपर्ट्स की उम्मीदें पूरी करने की कोशिश की है। वित्तमंत्री ने बजट भाषण में स्पष्ट रूप से कहा कि इनकम टैक्स की न्यू रीजीम अब इनकम टैक्स की डिफॉल्ट रीजीम बन जाएगी। अब तक इनकम टैक्स की ओल्ड रीजीम डिफॉल्ट रीजीम थी। आइए इनकम टैक्स से जुड़े वित्तमंत्री के ऐलान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
