Budget 2023: कोरोना की मार के बाद लोगों की जिंदगी पटरी पर आने लगी थी। लेकिन, महंगाई, ग्लोबल इकोनॉमी पर मंदी के खतरे और फिर से कंपनियों में हो रही छंटनी ने लोगों की मुश्किल बढ़ी दी है। यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) लोगों को राहत देने का सरकार के लिए बड़ा मौका है। खासकर मिडिल क्लास का मानना है कि फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण उनकी जिदंगी को आसान बनाने के लिए बजट में ऐलान करेंगी। इस उम्मीद कि एक वजह यह भी है कि यह केंद्र की मोदी सरकार का लोकसभा चुनावों से पहले आखिरी पूर्ण बजट है। अगले साल (2024) लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के बाद केंद्र की नई सरकार फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। मिडिल क्लास की यूनियन बजट 2023 से उम्मीद बढ़ने की एक वजह यह भी है कि हाल में निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा था कि उन्हें मिडिल क्लास को पेश आने वाली चुनौतियां का अहसास है, क्योंकि वह खुद मिडिल कलास से आती हैं। हम आपको ऐसे 5 उम्मीदों के बारे में बता रहे हैं, जो मिडिल क्लास लोगों के दिमाग में सबसे ऊपर हैं।
