Union Budget 2023: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) के निवेशकों को इस बार फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के बजट से बहुत उम्मीदें हैं। दरअसल, पिछले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर ने क्रिप्टो पर टैक्स लगाया था। क्रिप्टो से जुड़े हर ट्रांजेक्शन पर टीडीएस (TDS on Crypto transactions) लागू कर दिया गया है। क्रिप्टो में निवेश से होने वाले मुनाफे पर लगा दिया गया है। लेकिन, इनवेस्टर्स टैक्स के नियमों को लेकर उलझन में हैं। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि टैक्स के कैलकुलेशन को लेकर कुछ मसले हैं। उन्होंने इनवेस्टर्स को सतर्क किया है कि चूंकि क्रिप्टो एसेट पर हुए मुनाफे को दूसरे एसेट पर हुए लॉस के साथ ऑफसेट नहीं किया जा सकता, जिससे इनवेस्टर्स को यह समझ लेना होगा कि उन्हें प्रॉफिट पर 30 फीसदी की दर से टैक्स चुकाना होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में क्रिप्टो पर टैक्स के नियमों को तस्वीर साफ कर सकती हैं।
