Union Budget 2023: सरकार यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में क्रिप्टो में ट्रेडिंग के नियमों को सख्त बना सकती है। RBI पहले ही क्रिप्टो करेंसीज में निवेश को लेकर आगाह कर चुका है। क्रिप्टो करेंसी से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट में सरकार सख्ती बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त उपायों का ऐलान कर सकती है। उनका कहना है कि आरबीआई का रुख क्रिप्टो को लेकर लगातार सख्त बना हुआ है। पिछले बजट में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग और मुनाफे पर टैक्स लगाने का ऐलान किया था। उसके बाद क्रिप्टो में ट्रेडिंग पर काफी असर पड़ा था। ट्रेडिंग वॉल्यूम बहुत घट गई थी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी।
