Union Budget 2023 : बजट में NPS डिडक्शन 1 लाख रुपये तक बढ़ाने का हो ऐलान, टाटा पेंशन के कुरियन जोस ने बताई वजह

Union Budget 2023 : कुरियन जोस ने कहा कि ज्यादातर लोगों को एनपीएस के बेनिफिट्स मालूम नहीं हैं। कई लोग सेक्शन 80सी और सेक्शन 80सीसीडी(1बी) के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता कि सेक्शन 80सीसीडी के तहत कॉर्पोरेट्स के जरिये एक व्यक्ति अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी तक निवेश कर सकता है। लोग भविष्य में निवेश की तुलना में अपने हाथ में कैश रखना पसंद करते हैं

अपडेटेड Jan 18, 2023 पर 9:59 AM
Union Budget 2023 : Kurian Jose पिछले पांच महीने से टाटा पेंशन मैनेजमेंट फंड को मैनेज कर रहे हैं

Union Budget 2023 : यूनियन बजट 2023 में एनपीएस (NPS) पर कुछ अहम ऐलान होने चाहिए। एनपीएस के मामले में एक व्यक्ति के लिए 50,000 रुपये तक की टैक्स डिडक्शन की लिमिट खासी कम है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। टाटा पेंशन मैनेजमेंट के सीईओ कुरियन जोस (Kurian Jose) आगामी बजट से यह उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सेक्शन 80सीसीडी (1बी) के तहत टैक्स डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाना चाहिए। इसके साथ ही सेक्शन 80सीसीडी (2) के तहत डिडक्शन को बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं, सेक्शन 80सी के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स को बढ़ाए जाने की जरूरत है।

बीते साल Tata Pension Management को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से लाइसेंस मिलने के बाद अब देश में नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) के फंड मैनेजर्स की संख्या 10 हो गई है।

Union Budget 2023: क्रिप्टो करेंसी पर कसेगा शिकंजा, नियमों को सख्त बनाएंगी निर्मला सीतामरण


हर सप्ताह 1,000 सब्सक्राइबर्स हासिल करने का है लक्ष्य

Kurian Jose पिछले पांच महीने से एनपीएस के फंड को मैनेज कर रहे हैं। इस अनुभव पर कुरियन जोस ने कहा, “अभी तक हम 4,000 सब्सक्राइबर्स का लगभग 40 करोड़ रुपये के फंड का प्रबंधन कर रहे हैं। हमें हर हफ्ते 320 सब्सक्राइबर मिल रहे हैं। हमारा लक्ष्य प्रति सप्ताह 1,000 सब्सक्राइबर्स हासिल करने का है। फिलहाल हमारा जोर मार्केटिंग की तुलना में जागरूकता पर ज्यादा है।”

बिजनेस बढ़ाने के सवाल पर जोस ने कहा कि टाटा ब्रांड (Tata brand) होना पर्याप्त नहीं है। भारत में पहले से सात बड़े फंड मैनेजर हैं। सबसे खास बनने के लिए बेहतर सेवाएं देनी होंगी और फंड को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

ज्यादातर लोगों को एनपीएस के फायदे नहीं मालूम

NPS में निवेश के दौरान आम इनवेस्टर्स से होने वाली गलतियों पर कुरियन जोस ने कहा कि ज्यादातर लोगों को एनपीएस के बेनिफिट्स मालूम नहीं हैं। कई लोग सेक्शन 80सी और सेक्शन 80सीसीडी(1बी) के तहत मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम होता कि सेक्शन 80सीसीडी के तहत कॉर्पोरेट्स के जरिये एक व्यक्ति अपनी बेसिक सैलरी का 10 फीसदी तक निवेश कर सकता है। लोग भविष्य में निवेश की तुलना में अपने हाथ में कैश रखना पसंद करते हैं।

Budget 2023: सरकार नए इनकम टैक्स के रेट घटाने की तैयारी में! बजट में हो सकता है ऐलान

एनपीए में जल्द निवेश का मिलता है फायदा

कुरियन जोस ने कहा, “ज्यादातर लोगों को लगता है कि रिटायरमेंट अभी दूर है। लेकिन जब उन्हें रिटायरमेंट की जरूरत का अहसास होता है तब तक खासी देर हो चुकी होती है। भले ही शुरुआत छोटी हो, लेकिन जितना जल्दी शुरू करेंगे उतना अच्छा रहेगा। सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग कम्पाउंडिंग के महत्व को नहीं समझते हैं।”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।