Get App

Budget 2023: Crypto Market को बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री इन एलानों से दे सकती हैं तगड़ा सपोर्ट

Budget 2023: पिछला साल क्रिप्टो मार्केट के लिए बहुत बुरा रहा। क्रिप्टोकरेंसीज के भाव में उतार-चढ़ाव के अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज के ढहने और एक क्रिप्टो के जीरो होने के चलते लोगों के भरोसे को भी झटका लगा है। अब अगले महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं तो क्रिप्टो मार्केट की निगाहें इस पर लगी हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 7:48 PM
Budget 2023: Crypto Market को बजट से बड़ी उम्मीदें, वित्त मंत्री इन एलानों से दे सकती हैं तगड़ा सपोर्ट
आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो Bitcoin के भाव पिछले साल सालाना आधार पर 64 फीसदी गिर गए और रिकॉर्ड हाई से करीब 74 फीसदी टूट गया। दोनों ही मामले में बिटकॉइन के लिए 2022 दूसरा सबसे बुरा साल रहा।

Budget 2023: क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) वर्ष 2021 में अपने पूरे रौ में था। 10 नवंबर 2021 को क्रिप्टो मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि फिर इसमें फिसलन शुरू हुई और पिछले साल 21 नवंबर 2022 को साल भर के निचले स्तर 72758 करोड़ डॉलर पर फिसल गया। क्रिप्टो एसेट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म Kunji के फाउंडर अनुराग दीक्षित का कहना है कि दो साल पहले हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और इंस्टीट्यूशनल प्लेयर्स क्रिप्टो में निवेश करने की योजना बना रहे थे लेकिन अब उनका रुझान फीका हो रहा है।

उनके रुझान में यह बदलाव क्रिप्टो की दुनिया में तमाम हलचलों के चलते आया है जैसे कि टेरा लूना (Terra Luna) के जीरो होने और दिग्गज क्रिप्टो एक्सचेंज FTX का दिवालिया होना। इसके अलावा रूस-यूक्रेन की लड़ाई के चलते बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों ने भी चिंता बढ़ाई। अब अगले महीने एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली हैं तो इसे लेकर क्रिप्टो मार्केट को भी बड़ी उम्मीदे हैं।

Budget 2023 से क्या है उम्मीदें

पिछले साल बजट में वित्त मंत्री ने क्रिप्टो एसेट्स से मुनाफे पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लगाने का ऐलान किया था। इसके अलावा यह भी प्रावधान किया गया कि क्रिप्टो में निवेश पर हुए नुकसान को किसी भी अन्य हेड के मुनाफे से एडजस्ट नहीं किया जा सकेगा या इसे कैरी फॉरवर्ड नहीं किया जाएगा। इसके अलावा क्रिप्टो के लेन-देन पर हर बार 1 फीसदी टीडीएस का भी प्रावधान किया गया। FinTrekk Capital के फाउंडर और सीआईओ अमित कुमार गुप्ता के मुताबिक ये नियम पिछले साल 1 अप्रैल से प्रभावी हो गए और इसके बाद से क्रिप्टो में दिलचस्पी यहां खत्म हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें