Get App

Union Budget 2023: नौकरी करने वाले लोगों को 80C डिडक्शन बढ़ने के अलावा मिल सकती है कई रिलीफ

Union Budget 2023: पिछले कुछ बजटों ने इनकम टैक्स के लिहाज से टैक्सपेयर्स को निराश किया है। इधर, बढ़ती महंगाई, रोजगार के मोर्चे पर अनिश्चितता और EMI के बढ़ते बोझ ने आम आदमी पर काफी असर डाला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2023 में नौकरीपेशा वर्ग को राहत दे सकती हैं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 5:17 PM
Union Budget 2023: नौकरी करने वाले लोगों को 80C डिडक्शन बढ़ने के अलावा मिल सकती है कई रिलीफ
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वित्तमंत्री इनकम टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देती हैं तो उनके हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। इससे इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Union Budget 2023: पिछले कुछ बजटों ने इनकम टैक्स के मामले में नौकरीपेशा वर्ग को मायूस किया है। तेजी से बढ़ती महंगाई, रोजगार के मोर्चे पर अनिश्चितिता और EMI के बढ़ते बोझ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। सवाल है कि क्या यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आम आदमी खासकर टैक्सपेयर्स की मुश्किल घटाने वाले उपायों का ऐलान करेंगी? ज्यादातर लोगों का मानना है कि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में वित्तमंत्री आम आदमी को राहत देने वाले उपायों का ऐलान कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि अगले साल लोकसभा चुनावों से पहले आम आदमी को राहत दे सकती हैं। लोकसभा चुनावों से पहले यह केंद्र की मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा।

टैक्स कम होने से लोगों के हाथ में बचेंगे ज्यादा पैसे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वित्तमंत्री इनकम टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देती हैं तो उनके हाथ में खर्च के लिए ज्यादा पैसे बचेंगे। इससे इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाने में मदद मिलेगी। इकोनॉमिक ग्रोथ की तेज रफ्तार बनाए रखने के लिए इकोनॉमी में डिमांड जरूरी है। अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप की अर्थव्यवस्था पर जब मंदी का खतरा मंडरा रहा है तब इंडियन इकोनॉमी अच्छी रफ्तार से बढ़ रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें