Union Budget 2003: सरकार को अगले यूनियन बजट में एग्रीकल्चर और रूरल एरिया के लिए ज्यादा आवंटन करना चाहिए। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। SBI के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) ने यह सलाह दी है। मनीकंट्रोल से बातचीत में कुमार ने अगले बजट और इकोनॉमी को लेकर कई अहम बातें बताईं। अगले यूनियन बजट में सरकार के फोकस के बारे में उन्होंने कहा कि चूंकि इलेक्शन करीब है, जिससे मेरा मानना है कि ग्रामीण इलाकों पर सरकार को ज्यादा फोकस होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी सरकार आवंटन बढ़ाएगी, जो मौजूदा स्थिति को देखते हुए सही एप्रोच होगा।
