Get App

PC Jeweller Share Price: 9% का उछाल, धांसू रिजल्ट और बल्क खरीदारी के सपोर्ट पर शेयर ₹20 के पार

PC Jeweller Share Price: दो वजहों से पीसी ज्वैलर के शेयर आज रॉकेट बन गए। एक वजह तो कंपनी की धमाकेदार सितंबर तिमाही रही तो दूसरी वजह ये रही कि एक दिग्गज निवेशक ने इसके और शेयर खरीदे हैं। इन दोनों पहियों पर सवार पीसी ज्वैलर्स के शेयर एक साल के नए हाई पर पहुंच गए। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 22, 2026 पर 11:15 AM
PC Jeweller Share Price: 9% का उछाल, धांसू रिजल्ट और बल्क खरीदारी के सपोर्ट पर शेयर ₹20 के पार
PC Jeweller Share Price: पीसी ज्वैलर के शेयर आज एक साल के नए हाई पर पहुंच गए।

PC Jeweller Share Price: ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर का मुनाफा 58% और रेवेन्यू 27% बढ़ा तो शेयरों ने आज जश्न मनाया। दिग्गज निवेशक आदित्य कुमार हलवासिया की एक हफ्ते के बाद दूसरी बार बल्क खरीदारी से इसे और सपोर्ट मिला तो उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद यह मजबूत बना हुआ है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.70% की बढ़त के साथ ₹19.38 पर है। इंट्रा-डे में यह 8.97% चढ़कर एक साल के हाई ₹20.17 तक पहुंच गया था। पिछले वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन 30 मार्च को यह एक साल के निचले स्तर ₹7.45 पर था।

PC Jeweller Q2 Results: खास बातें

पीसी ज्वैलर ने एक कारोबारी दिन पहले 21 अक्टूबर की शाम सितंबर तिमाही के नतीजे एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए पेश किए। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 58% बढ़कर ₹331.08 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 27.78% बढ़कर ₹1054.47 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 70.79% उछलकर ₹309.62 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन भी 21.97% से 29.36% पर पहुंच गया।

किस भाव पर पीसी ज्वैलर के कितने शेयर खरीदे आदित्य ने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें