Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण यूनियन बजट (Budget 2023) में कुछ खास सेक्टर पर फोकस बढ़ाएंगी। खासकर वह ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले उपायों का ऐलान करेंगी। कोरोना की महामारी के बाद इंडियन इकोनॉमी में अच्छी रिकवरी दिख रही है। अगले साल लोकसभा इलेक्शंस होने वाले हैं। अनुमान है कि इलेक्शंस की वजह से सरकार यूनियन बजट 2023 में रोजगार के मौके पैदा बढ़ाने पर भी फोकस बढ़ाएगी। माना जा रहा है कि पूंजीगत खर्च पर भी सरकार का फोकस कम नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि अभी प्राइवेट सेक्टर में पूंजीगत खर्च में वृद्धि देखने को नहीं मिली है। जियोपॉलिटकल हालात को देखते हुए डिफेंस पर भी सरकार का फोकस रहेगा। ऐसे में मनीकंट्रोल ने ऐसे 5 शेयरों की पहचान की है, जिनमें निवेश करने पर आपको शानदार मुनाफा हो सकता है।
Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE)
डिफेंस पर सरकार के फोकस बढ़ाने से इस सेक्टर की घरेलू कंपनियों के लिए बड़े मौके बने हैं। GRSE इन कंपनियों में शामिल है। इसकी ऑर्डर बुक करीबप 23,000 करोड़ रुपये की है। इससे अगले 4-5 साल में कंपनी की रेवेन्यू अच्छी बनी रहेगी। उम्मीद है कि सरकार डिफेंस के लिए यूनियन बजट 2023 में आवंटन बढ़ाएगी। इसका फायदा जीआरएसई को मिलेगा।
यूनियन बजट 2023 में सरकार का फोकस ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ाने पर होगा। इसका फायदा रिलेक्सो फुटवीयर्स को होगा। रॉ मैटेरिलय की कीमतों में हाल में गिरावट देखने को मिली है। इससे कंपनी की कमाई बढ़ेगी। मार्जिन में भी सुधार होगा।
सरकार के पूंजीगत खर्च बढ़ाने का फायदा एसबीआई को होने की उम्मीद है। एसबीआई का प्रदर्शन ऐसे वक्त अच्छा बना हुआ है, जब दूसरे सरकारी बैंकों की बाजार हिस्सेदारी घट रही है। इसकी वजह प्राइवेट बैंकों की तरफ से मिल रही जबर्दस्त टक्कर है। SBI प्राइवेट बैंकों को लगातार टक्कर दे रहा है। इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में एसबाई के शानदार नतीजें दिए थे। बैंक के रिटर्न रेशियो में भी सुधार देखने को मिला है।
सरकार और प्राइवेट सेक्टर के खर्च बढ़ाने का फायदा थर्मेक्स जैसी कंपनियों को मिलना तय है। सरकार PLI स्कीम का दायरा बढ़ा रही है। मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। ग्रीन एनर्जी पर भी सरकार का फोकस बढ़ा है। इससे थर्मेक्स की ऑर्डर बुक और मजबूत होगी।
अगले साल लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग पर फोकस बढ़ृाएगी। इससे विसाका के बिल्डिंग सॉल्यूशंस बिजनेस को फायदा होगा। कंपनी अपनी क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही है। उसका ATUM सोलर रूफिंग बिजनेस भी बढ़ रहा है। अगले 12-18 महीनों में कंपनी के रेवेन्यू में इस बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है।