Interim Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। यह चौथा पेपरलेस बजट होगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी को जानकारी दी है। उसने कहा है कि बजट डॉक्युमेंट्स 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इसे एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स एक्सेस कर सकेंगे। ये दो भाषा में उपलब्ध होंगे। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यूनियन बजट के सभी डॉक्युमेंट्स यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। इनमें एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट (जिसे बजट कहा जाता है), डिमांड फॉर ग्रांट्स, फाइनेंस बिल आदि शामिल होंगे। संसद के सदस्यों के साथ ही आम लोग इसे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। बजट ऐप को यूनियन बजट वेब पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
