Union Budget 2024 : 1 फरवरी को चौथा पेपरलेस बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

Budget 2024 : साल 2021 से निर्मला सीतारमण हर साल पेपरलेस बजट पेश करती आ रही हैं। इस कड़ी में यह उनका चौथा पेपरलेस बजट होगा। इस वित्त वर्ष में दो बार बजट पेश होगा। 1 फरवरी को वह अंतरिम बजट पेश करेंगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हैं। चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी

अपडेटेड Jan 25, 2024 पर 6:01 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2024 : पहली बार निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेपरलेस पेश किया था। वह लाल कवर में टैबलेट लेकर संसद पहुंची थीं। इस कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक बना हुआ था।

Interim Budget 2024 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेंगी। यह चौथा पेपरलेस बजट होगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय ने 24 जनवरी को जानकारी दी है। उसने कहा है कि बजट डॉक्युमेंट्स 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर डिजिटल रूप में उपलब्ध होंगे। इसे एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स एक्सेस कर सकेंगे। ये दो भाषा में उपलब्ध होंगे। मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यूनियन बजट के सभी डॉक्युमेंट्स यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। इनमें एनुअल फाइनेंशियल स्टेटमेंट (जिसे बजट कहा जाता है), डिमांड फॉर ग्रांट्स, फाइनेंस बिल आदि शामिल होंगे। संसद के सदस्यों के साथ ही आम लोग इसे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। बजट ऐप को यूनियन बजट वेब पोर्टल से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

बजट 2024 अगले महीने की 1 तारीख को दिन में 11 बजे पेश होगा

वित्तमंत्री 1 फरवरी को 11 बजे बजट पेश करेंगी। इसकी शुरुआत उनके बजट भाषण से होगी। वित्तमंत्री का भाषण आम तौर पर एक से डेढ़ घंटे का होता है। बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट मोबाइल ऐप पर बजट डॉक्युमेंट्स उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट 5 जुलाई, 2019 को पेश किया था। यह वित्त वर्ष 20219-20 का पूर्ण बजट था। उस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हुए थे। इस वजह से 1 फरवरी को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था।


यह भी पढ़ें : Budget 2024 : अंतरिम बजट में नहीं होंगे लोकलुभावन ऐलान, इकोनॉमिस्ट्स की राय

पहला पेपरलेस बजट 2021 में पेश हुआ था

अपना पहला बजट पेश करने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्रेडिशनल बहीखाता की जगह टैबलेट के इस्तेमाल की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा था कि यह अंग्रेजी शासन से चली आ रही परंपरा का अंत होगा। साथ ही इससे बजट को कैरी करने में भी आसानी होगी। पहली बार निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेपरलेस पेश किया था। वह लाल कवर में टैबलेट लेकर संसद पहुंची थीं। इस कवर पर राष्ट्रीय प्रतीक बना हुआ था। हालांकि, तब पेपरलेस बजट पेश करने की वजह कोरोना की महामारी थी।

यह भी पढ़ें : Budget 2024 Expectations Highlights: रेलवे, किसानों पर हो सकते हैं बड़े ऐलान, जानिए किस सेक्टर की क्या है मांगें

इस साल जुलाई में पेश होगा पूर्ण बजट

साल 2021 से निर्मला सीतारमण हर साल पेपरलेस बजट पेश करती आ रही हैं। इस कड़ी में यह उनका चौथा पेपरलेस बजट होगा। इस वित्त वर्ष में दो बार बजट पेश होगा। 1 फरवरी को वह अंतरिम बजट पेश करेंगी। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव हैं। चुनावों के बाद केंद्र में जो नई सरकार बनेगी वह वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी। इसके जुलाई में पेश होने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण ने पिछले महीने कहा था कि अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं होंगे। बड़े ऐलान के लिए पूर्ण बजट का इंतजार करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।