Budget 2024 : NMDC और NLC India के शेयरों में बीते एक महीने में शानदार तेजी आई है। इसकी वजह कुछ महत्वपूर्ण मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी घटने का अनुमान है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूनियन बजट 2024 में कुछ खनिजों पर कस्टम ड्यूटी हटाने का ऐलान हो सकता है। वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश करेगीं। यह उनका छठा बजट होगा। NMDC का शेयर एक महीना में 17 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। एक हफ्ते में यह करीब 2 फीसदी चढ़ा है। हालांकि, 8 जनवरी को इस शेयर में 2.87 फीसदी की गिरावट आई। NLC India का शेयर बीते एक महीना में 15 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है।
