बिजनेस लोन की ब्याज दर : अप्लाई करने से पहले इन बातों को जानना जरूरी
बिजनेस लोन की ब्याज दर आपके लोन की कुल लागत को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए इसे समझना बेहद जरूरी है. बेहतर योजना और तुलना के जरिए आप कम ब्याज दर पर उपयुक्त बिजनेस लोन हासिल कर सकते हैं.
किसी भी बिजनेस के लिए फंडिंग काफी जरूरी होती है. यह नए वेंचर की नींव रखने, मौजूदा ऑपरेशन्स को बढ़ाने या चीजों को सामान्य तौर पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है. मार्केट में फंडिंग के लिए इक्विटी या अल्ट्रानेटिव सोर्सेज जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन फिर भी ज्यादातर बिजनेस अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि, दूसरे लोन्स की तरह बिजनेस लोन भी फ्री नहीं होता है. इसमें उधार लेने की लागत ब्याज दर से जुड़ी होती है, जो लेंडर, लोन के प्रकार और अमाउंट के आधार पर अलग-अलग होती है. इसलिए ब्याज दर को समझना बहुत जरूरी है. इससे आपको बेहतर लोन ऑप्शन चुनने में मदद मिल सकती है.
बिजनेस लोन एक फाइनेंशियल टूल है, जिसे अलग-अलग ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें वर्किंग कैपिटल, ऑपरेशन्स को बढ़ाना, इक्विपमेंट खरीदना या इन्वेंटरी को मैनेज करने सहित कई काम शामिल हैं. जब आप बिजनेस लोन लेते हैं, तो आप किसी एक बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के साथ एक समझौता करते हैं. यह समझौता लोन की शर्तों और फंड्स को हासिल करने के लिए आपकी तरफ से चुकाए जाने वाले अमाउंट की जानकारी देता है. लोन की शर्तों में रीपेमेंट की समय-सीमा और ब्याज दर सहित कई अहम चीजें शामिल होती हैं.
बिजनेस लोन की ब्याज दर
पैसे उधार लेने की लागत को ही ब्याज दर कहा जाता है. यह एक अहम फैक्टर है, जो आपकी फाइनेंशियल स्थिति को काफी प्रभावित कर सकता है. किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इसे समझना जरूरी है, क्योंकि यह सीधे आपके रीपेमेंट अमाउंट पर असर डालता है. बिजनेस लोन की ब्याज दरें कई पहलुओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं, जिनमें सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, अमाउंट और क्रेडिट प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स शामिल हैं.
आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर अपना क्रेडिट स्कोर और कई लोन ऑफर देख सकते हैं. मनीकंट्रोल लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप में 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर करता है, जिनका इस्तेमाल आप कई कामों के लिए कर सकते हैं. यहां ब्याज दरें 9.99% प्रति साल से शुरू होती हैं.
ब्याज दर के प्रकार
फिक्स्ड और वेरिएबल ब्याज दर : फिक्स्ड रेट्स लोन पीरियड दौरान समान रहते हैं. जबकि वेरिएबल रेट्स मार्केट की स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं, जिससे शुरुआती दरें कम हो सकती हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ने का रिस्क बना रहता है.
सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन : सिक्योर्ड लोन के लिए कोई न कोई एसेट गिरवी रखना पड़ता है. इसमें लेंडर्स के लिए रिस्क काफी कम होता है, इसलिए वह आमतौर पर कम ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. सिक्योर्ड बिजनेस लोन के लिए ब्याज दर आमतौर पर 10% से 30% के बीच होती है.
दूसरी ओर, अनसिक्योर्ड लोन के लिए कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसमें लेंडर्स के लिए रिस्क ज्यादा होता है, इसलिए वह ज्यादा ब्याज दर ऑफर करते हैं, जो आमतौर पर 12% से 42% के बीच होती है.
कुल मिलाकर सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन के बीच चुनाव आपकी जरूरत, आपके एसेट्स और रिस्क लेने की क्षमता पर निर्भर करता है.
आपको बता दें कि रीपेमेंट न करने से फाइनेंशियल संकट पैदा हो सकता है. इसलिए, लोन लेने से पहले ब्याज दर की पूरी जानकारी हासिल करें और देखें कि क्या यह आपके लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लान्स के अनुसार है या नहीं?
मनीकंट्रोल लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप में 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर कर रहा है. प्लेटफॉर्म पर पूरा प्रोसेस डिजिटल है, जिसके लिए आपको केवल 3 स्टेप्स का पालन करना होगा - बस अपनी डिटेल भरें, KYC पूरा करें और EMI सेट करें. यहां ब्याज दरें 9.99% प्रति साल से शुरू होती हैं.
बिजनेस लोन की ब्याज दरें तय करने वाले फैक्टर्स
भारत में बिजनेस लोन की शुरुआती ब्याज दर लगभग 10% है, लेकिन कई फैक्टर्स फाइनल ब्याज दर को प्रभावित कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं -
क्रेडिट स्कोर : बैंक और NBFCs आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का आइडिया लेने के लिए क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं. 750 या उससे ज्यादा के स्कोर पर कम ब्याज दर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. इस बीच कम क्रेडिट स्कोर के कारण ब्याज दरें बढ़ सकती हैं.
गिरवी : गिरवी रखें एसेट्स लोन के लिए सुरक्षा का काम करते हैं. अगर आप कोई एसेट ऑफर करके बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो अनसिक्योर्ड लोन के मुकाबले कम ब्याज दर मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. क्योंकि लेंडर्स को यहां कम रिस्क नजर आता है.
बिजनेस हिस्ट्री और नेचर : लेंडर्स लोन अप्रूव करने से पहले आपके बिजनेस के नेचर को चेक करते हैं. अगर आपका बिजनेस सीजनल या सट्टेबाजी वाला है, तो इसे ज्यादा जोखिम वाला माना जा सकता है, जिससे ब्याज दर बढ़ सकती है.
फाइनेंशियल्स : बैंक आपकी एलिजिबिलिटी को चेक और ब्याज दर तय करने के लिए आपके फाइनेंशियल्स को देखते हैं. एक मजबूत फाइनेंशियल स्थिति और लगातार प्रॉफिटेबिलिटी कम ब्याज दर प्राप्त करने की संभावना को बढ़ा सकती है. इसके उलट अगर आपका बिजनेस घाटे में चल रहा है या कैश फ्लो में कमी है, तो आपको ज्यादा ब्याज दरों का सामना करना पड़ सकता है.
बिजनेस प्लान : लेंडर्स आपकी बिजनेस लोन एप्लीकेशन के साथ बिजनेस प्लान की मांग भी कर सकते हैं, जिसमें लोन का मकसद, रेवेन्यू लक्ष्य, अनुमानित कैश फ्लो और प्रॉफिट मार्जिन की डिटेल्स शामिल हो सकती हैं. एक अच्छे तरीके से तैयार किया गया बिजनेस प्लान कम ब्याज दर मिलने की संभावनाएं बढ़ा सकता है.
बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करते समय अलग-अलग लेंडर्स के ऑफर्स की तुलना करनी चाहिए. इसके लिए ब्याज दरों, लोन के फीचर्स, नियमों और शर्तों एवं दूसरे फैक्टर्स को जरूर चेक करें. इस दौरान सबसे कम ब्याज दर वाला लोन चुनें, लेकिन छिपे हुए चार्जेज और फीस से सावधान रहें. सुनिश्चित करें कि आप अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे उपयुक्त बिजनेस लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं.