Get App

बिजनेस लोन की ब्याज दर : अप्लाई करने से पहले इन बातों को जानना जरूरी

बिजनेस लोन की ब्याज दर आपके लोन की कुल लागत को सीधे प्रभावित करती है, इसलिए इसे समझना बेहद जरूरी है. बेहतर योजना और तुलना के जरिए आप कम ब्याज दर पर उपयुक्त बिजनेस लोन हासिल कर सकते हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2026 पर 3:53 PM
बिजनेस लोन की ब्याज दर : अप्लाई करने से पहले इन बातों को जानना जरूरी

किसी भी बिजनेस के लिए फंडिंग काफी जरूरी होती है. यह नए वेंचर की नींव रखने, मौजूदा ऑपरेशन्स को बढ़ाने या चीजों को सामान्य तौर पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकती है. मार्केट में फंडिंग के लिए इक्विटी या अल्ट्रानेटिव सोर्सेज जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं, लेकिन फिर भी ज्यादातर बिजनेस अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन का सहारा लेते हैं. हालांकि, दूसरे लोन्स की तरह बिजनेस लोन भी फ्री नहीं होता है. इसमें उधार लेने की लागत ब्याज दर से जुड़ी होती है, जो लेंडर, लोन के प्रकार और अमाउंट के आधार पर अलग-अलग होती है. इसलिए ब्याज दर को समझना बहुत जरूरी है. इससे आपको बेहतर लोन ऑप्शन चुनने में मदद मिल सकती है. 

बिजनेस लोन एक फाइनेंशियल टूल है, जिसे अलग-अलग ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें वर्किंग कैपिटल, ऑपरेशन्स को बढ़ाना, इक्विपमेंट खरीदना या इन्वेंटरी को मैनेज करने सहित कई काम शामिल हैं. जब आप बिजनेस लोन लेते हैं, तो आप किसी एक बैंक या नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) के साथ एक समझौता करते हैं. यह समझौता लोन की शर्तों और फंड्स को हासिल करने के लिए आपकी तरफ से चुकाए जाने वाले अमाउंट की जानकारी देता है. लोन की शर्तों में रीपेमेंट की समय-सीमा और ब्याज दर सहित कई अहम चीजें शामिल होती हैं. 

बिजनेस लोन की ब्याज दर 

पैसे उधार लेने की लागत को ही ब्याज दर कहा जाता है. यह एक अहम फैक्टर है, जो आपकी फाइनेंशियल स्थिति को काफी प्रभावित कर सकता है. किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले इसे समझना जरूरी है, क्योंकि यह सीधे आपके रीपेमेंट अमाउंट पर असर डालता है. बिजनेस लोन की ब्याज दरें कई पहलुओं के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं, जिनमें  सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, अमाउंट और क्रेडिट प्रोफाइल जैसे फैक्टर्स शामिल हैं.

आप मनीकंट्रोल ऐप और वेबसाइट पर अपना क्रेडिट स्कोर और कई लोन ऑफर देख सकते हैं. मनीकंट्रोल लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप में 50 लाख रुपए तक के लोन ऑफर करता है, जिनका इस्तेमाल आप कई कामों के लिए कर सकते हैं. यहां ब्याज दरें 9.99% प्रति साल से शुरू होती हैं.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें