Get App

Byju's का बड़ा ऐलान, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को बनाया अपना ग्लोबल ब्रांड अबेंसडर

बायूज (Byju's) ने फुटबॉल स्टॉर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को अपने सोशल इंम्पैक्ट यूनिट 'एजुकेशन फॉर ऑल' का पहला ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर (Brand Ambassador) बनाया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 1:06 PM
Byju's का बड़ा ऐलान, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को बनाया अपना ग्लोबल ब्रांड अबेंसडर

एडटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायजू (Byju's) ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को अपने सोशल इंम्पैक्ट यूनिट 'एजुकेशन फॉर ऑल (Education For All)' का पहला ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर (Brand Ambassador) बनाया है। कंपनी ने शुक्रवार 4 नवंबर को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। Byju's ने बयान में कहा कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कैप्टन और पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी ने समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बायजू के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि बायजू और लियोनेल मेसी के बीच यह समझौता कितने रुपये में हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Byju's की को-फाउंडर ने क्या कहा

Byju's की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने इस मौके पर कहा, "लियोनेल मेसी ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर के रूप में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, जिस लेकर हम सम्मानित और उत्साहित हैं। उन्होंने बेहद निचले स्तर से संघर्ष कर आज खुद को दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। यही वह मौका है, जिसे बायजू अपने एजुकेशन फॉर ऑल (EFA) पहले के जरिए सभी के लिए उपलब्ध कराना चाहता है। फिलहाल हम इसके जरिए करीब 55 लाख बच्चों को सशक्त कर रहे हैं। लियोनेल मेसी इस बात के सबसे अच्छे उदाहरण हैं कि एक इंसान अपनी क्षमताओं से कितना ऊपर उठ सकता है"

सोशल मीडिया पर मेसी के 45 करोड़ हैं फॉलोअर्स

मेसी को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने से बायजू अब दुनिया भर में अधिक लोगों के लिए एक जाना-पहचाना नाम हो सकता है। मोटे तौर पर दुनिया भर में फुटबॉल प्रेमियों की संख्या करीब 3.5 अरब लोग है और मेसी इनके बीच एक बेहद लोकप्रिय नाम है। मेसी के सोशल मीडिया पर सिर्फ 45 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें