TikTok की मूल कंपनी ByteDance करेगी बायबैक, 300 करोड़ डॉलर का हो सकता है सौदा

शॉर्ट वीडियो वाली ऐप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) करीब 300 करोड़ डॉलर (23.9 हजार करोड़ रुपये) में अपने शेयरों को वापस खरीदेगी

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 6:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बाइटडांस अपने कुछ शेयरधारकों के लिए लिक्विडिटी बढ़ाने के उद्देश्य से शेयरों का बायबैक करेगी।

शॉर्ट वीडियो वाली ऐप टिकटॉक (TikTok) की मूल कंपनी बाइटडांस (ByteDance) करीब 300 करोड़ डॉलर (23.9 हजार करोड़ रुपये) में अपने शेयरों को वापस खरीदेगी। इस सौदे के हिसाब से चीन की दिग्गज इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी का वैल्यूएशन करीब 30 हजार करोड़ डॉलर (23.92 लाख करोड़ रुपये) बैठ रहा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बाइटडांस की इस योजना के बारे में जानकारी दी है। बाइटडांस का इस पहल का मुख्य उद्देश्य कंपनी के कुछ शेयरधारकों के लिए लिक्विडिटी को बढ़ाना है।

Chemical Stocks: 62% तक रिटर्न पाने का गोल्डेन चांस, इन चार केमिकल कंपनियों में लगाएं पैसे, चेक करें अपना पोर्टफोलियो

दो से तीन महीने में हो सकता है बायबैक


बाइटडांस अभी अनलिस्टेड कंपनी है यानी इसके शेयरों की ट्रेडिंग एक्सचेंज पर नहीं होती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बाइटडांस हांगकांग में आईपीओ की तैयारी कर रही थी लेकिन इसके बाद पिछले साल अप्रैल 2021 में कंपनी ने स्पष्ट कर दिया था कि उसका अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है। अब अनलिस्टेड कंपनी बाईटडांस का बोर्ड इस महीने के आखिरी तक 176.9 डॉलर के भाव से शेयरों को वापस खरीदने का प्रस्ताव रखेगा। इसके बाद कंपनी की योजना अगले दो से तीन महीने में बायबैक करने की है है।

Realty Stock: इस रीयल एस्टेट कंपनी ने निवेशकों को किया मालामाल, 17 दिन में ही पैसे हो गए डबल

दुनिया की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में शुमार

पिछले साल में सेकंडरी मार्केट के हिसाब से बाईटडांस का वैल्यूएशन 30 हजार करोड़ से 40 हजार करोड़ डॉलर के बीच हो सकता है। सीबी इनसाइट्स के मुताबिक अगर 30 हजार करोड़ डॉलर भी मान लें तो बाईटडांस दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली निजी कंपनियों में शुमार है।

सुस्त इकनॉमिक ग्रोथ और टेक सेक्टर पर चीन की नियामकीय सख्ती के चलते चीन की इंटरनेट कंपनियों का कारोबार प्रभावित हुआ। पिछले महीने कंपनी ने कर्मियों को स्टॉक ऑप्शंस की कीमत 2021 प्लान से करीब 20 फीसदी घटा दिया था। वहीं रेवेन्यू ग्रोथ भी 2021 में एक साल पहले के 100 फीसदी के मुकाबले 70 फीसदी रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।