Chemical Stocks: 62% तक रिटर्न पाने का गोल्डेन चांस, इन चार केमिकल कंपनियों में लगाएं पैसे, चेक करें अपना पोर्टफोलियो

Chemical Sector Stock: बाजार के जानकारों ने केमिकल सेक्टर के चार शेयरों में पैसे लगाने की सलाह दी है

अपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने यूपीएल (यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड) और पीआई इंडस्ट्रीज को खरीदने की रेटिंग दी है। वहीं दूसरी तरफ कोरोमंडल इंटरनेशनल और अनुपम रसायन को अकम्यूलेट रेटिंग दी है। (Image- Pixabay)

Chemical Stocks: भारत कृषि प्रधान देश है और अभी बारिश का मौसम चल रहा है। इसके बाद रबी की बुवाई शुरू होगी और इसके चलते कृषि से जुड़ी चीजे तैयार करने वाली कंपनियों के कारोबार में तेजी आने के आसार दिख रहे हैं।

ऐसे में ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने केमिकल सेक्टर के चार स्टॉक्स में पैसे लगाने की सलाह दी है। इसमें से दो यूपीएल (यूनाइटेड फॉस्फोरस लिमिटेड) और पीआई इंडस्ट्रीज को खरीदने की रेटिंग दी है। वहीं दूसरी तरफ कोरोमंडल इंटरनेशनल और अनुपम रसायन को अकम्यूलेट रेटिंग दी है।

UPL: टारगेट प्राइस- 1144 रुपये, अपसाइड- 62%


कंपनी मार्जिन बढ़ाने के लिए कई अलग-अलग प्रोडक्ट की हिस्सेदारी बढ़ाने वाली है। इसके अलावा कंपनी का फोकस आरएंडडी पर भी है जिसका कारोबार पर वित्त वर्ष 2024-25 तक असर दिख सकता है। यह लांग टर्म के बेनेफिट्स के लिए है।

Crypto Price: BitCoin के भाव 20 हजार डॉलर के नीचे, लेकिन क्रिप्टो मार्केट में बढ़ा डॉमिनेंस

हालांकि अगर इससे कम समय की बात करें तो कंपनी का मैनेजमेंट वित्त वर्ष 2023 के लिए पॉजिटिव है कि किसानों की आय बढ़ेगी तो उनका कारोबार भी बेहतर होगा। वित्त वर्ष 2022-23 में इसका रेवेन्यू 12-15 फीसदी की दर से बढ़ सकता है। ऐसे में निर्मल बंग ने इसमें निवेश के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1072 से 1144 रुपये कर दिया है। इसके शेयर बीएसई पर पर आज 704.55 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

PI Industries: टारगेट प्राइस- 3979 रुपये, अपसाइड- 27%

कंपनी के मैनेजमेंट ने रेवेन्यू ग्रोथ के अनुमान को 18-20 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम 20 फीसदी कर दिया है और मुख्य फोकस अधिक मार्जिन और रिटर्न पर है। कंपनी चालू वित्त वर्ष में नए प्रोडक्ट लाने वाली है। इसे देखते हुए निर्मल बंग ने इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस को 3626 रुपये से बढ़ाकर 2979 रुपये कर दिया है। इसका मौजूदा भाव 3136 रुपये है।

Mankind Pharma IPO: Manforce कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बेचने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास जमा किए कागजात, चेक करें डिटेल्स

Coromandel International: टारगेट प्राइस- 1126 रुपये, अपसाइड- 11%

ब्रोकरेज फर्म ने कोरोमंडल इंटरनेशनल में निवेश के लिए टारगेट प्राइस 1120 रुपये से बढ़ाकर 1126 रुपये कर दिया है। इसके शेयर आज बीएसई पर 1012.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।

Anupam Rasayan: टारगेट प्राइस- 838 रुपये, अपसाइड- 10%

अनुपम रसायन के शेयरों को ब्रोकरेज फर्म ने अकम्यूलेट की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया है। इसका टारगेट प्राइस 774 रुपये से बढ़ाकर 838 रुपये किया गया है। अभी इसका भाव बीएसई पर 761.45 रुपये है।

क्या है सेक्टर के लिए पॉजिटिव और रिस्क

ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक किसानों की बढ़ती आय, मिट्टी में नमी यानी बारिश की अच्छी माज्ञा और पानी का स्टोरेज लेवल बढ़ने के चलते अगली रबी सीजन बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा केमिकल सेक्टर की लागत में गिरावट के भी आसार हैं। वहीं रिस्क की बात करें तो एनर्जी, कच्चे माल के भाव में उतार-चढ़ाव से जुड़ा रिस्क बना हुआ है। चीन में लॉकडाउन भी केमिकल सेक्टर के कारोबार को प्रभावित कर सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।