कनाडा की नई सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, मिडिल क्लास के लिए पर्सनल इनकम टैक्स में एक बड़ी कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने इनकम टैक्स की न्यूनतम मार्जिनल दर को 15% से घटाकर 14% करने का फैसला किया है। यह नया बदलाव 1 जुलाई 2025 से लागू होगा। इस कदम से करीब 2.2 करोड़ कनाडाई नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार ने बताया कि इस कदम से दो आमदनी वाले परिवारों को 2026 तक सालाना लगभग 840 अमेरिकी डॉलर (70,000 रुपये से अधिक) की बचत होगी। वहीं 5 सालों में कनाडाई लोगों को इस फैसले से 27 अरब डॉलर से अधिक की बचत होने की उम्मीद है।
