मोबाइल रिटेलर्स ने केंद्र सरकार से भारत में स्मार्टफोन बनाने वाली चीनी कंपनियों iQoo, Poco और OnePlus का कारोबार बंद करने का आग्रह किया है। मोबाइल रिटेलर्स का कहना है कि उनकी एंटी-कंपटीटिव प्रैक्टिसेज के कारण सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AMIRA) ने कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल और फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण से हस्तक्षेप की मांग की है, जिसमें ऐसी कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है।
