दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज, बाइनेंस (Binance) के फाउंडर और पूर्व सीईओ चांगपेंग झाओ (Changpeng Zhao) को अमेरिका में 4 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। चांगपेंग झाओ पर बाइनेंस में मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। चांगपेंग झाओ को कभी क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के सबसे ताकतवार शख्स के रूप में देखा जाता था और वह 'CZ' के नाम से लोकप्रिय थे। चांगपेंग झाओ को सिएटल के अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज, रिचर्ड जोन्स ने सजा सुनाई है। हालांकि यह सजा प्रोसीक्यूटर्स की ओर से मांग गई 3 साल से काफी कम था। वहीं फेडरल नियमों के तरह सिफारिश की गई 1 से डेढ़ साल जेल की सजा से यह भी कम है।
