Get App

चीन की कैमरा कंपनी भारत में सेटअप करेगी Apple का प्लांट, 30 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट का ये है पूरा प्लान

कैमरा बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी सनी ओपोटेक (Sunny Opotech) ने एपल (Apple) के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौता के तहत Sunny Optical Technology की इकाई सनी ओपोटेक भारत में 30 करोड़ डॉलर का प्लांट सेटअप करेगी। यह प्रोजेक्ट अगले तीन साल यानी वर्ष 2026 तक कई चरणों में पूरा होगा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 5:31 PM
चीन की कैमरा कंपनी भारत में सेटअप करेगी Apple का प्लांट, 30 करोड़ डॉलर के प्रोजेक्ट का ये है पूरा प्लान
कैमरा बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी सनी ओपोटेक (Sunny Opotech) ने एपल (Apple) के साथ एक बड़ा समझौता किया है।

Apple in India: कैमरा बनाने वाली चीन की दिग्गज कंपनी सनी ओपोटेक (Sunny Opotech) ने एपल (Apple) के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस समझौता के तहत Sunny Optical Technology की इकाई सनी ओपोटेक भारत में 30 करोड़ डॉलर का प्लांट सेटअप करेगी। बिजनेसलाइन से बाचतीत में कंपनी के प्रेसिडेंट वेली लियू (Welly Liu) ने कहा कि यह प्रोजेक्ट अगले तीन साल यानी वर्ष 2026 तक कई चरणों में पूरा होगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इस फैसिलिटी को कहां सेटअप किया जाएगा। इसमें न सिर्फ एपल के iPhone बल्कि एपल के लैपटॉप और कंप्यूटर्स यानी मैकबुक भी तैयार किए जाएंगे।

चीन की कंपनी और एपल के बीच जो सौदा हुआ है, उसके मुताबिक भारत से रेवेन्यू का लक्ष्य 300-400 करोड़ डॉलर रखा गया है। अभी यह 30 करोड़ डॉलर पर है। एपल की नई फैसिलिटी में अगले साल 2024 से ही काम शुरू हो जाएगा। हालांकि इसमें प्रोडक्शन तभी शुरू होगा जब चीन में टेस्ट रन हो जाएगा। एपल में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू करने में 1-2 साल लग जाते हैं।

चाइनीज कंपनी की पहले से ही है भारत में मौजूदगी

चीन की कैमरा बनाने वाली इस कंपनी की भारत में यह एंट्री नहीं होगी क्योंकि यह पहले से यहां है। अभी तिरुपति स्थित प्लांट में यह तीन साल से Celkon (Seven Hills) के साथ साझेदारी के तहत एंड्रॉयड फोन के लिए कैमरा मॉड्यूल बना रही है। अब एपल से साझेदारी के बाद भी सेल्कॉन के साथ साझेदारी जारी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें