Cisco Layoffs: सिस्को सिस्टम्स में जाने वाली हैं 4000 से ज्यादा जॉब्स, क्या भारत में भी होगा असर?

Cisco Systems Layoffs: सिस्को सिस्टम्स के शेयरों में बुधवार 14 जनवरी को एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। यह उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छंटनी और रिस्ट्रक्चरिंग की योजना बना रही है। सिस्को सिस्टम्स ने सालाना रेवेन्यू टारगेट को 53.8-55 अरब डॉलर से घटाकर 51.5-52.5 अरब डॉलर कर दिया

अपडेटेड Feb 15, 2024 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सिस्को ने अपना सालाना रेवेन्यू टारगेट भी कम कर दिया है।

Cisco Systems Layoffs: नेटवर्किंग इक्विपमेंट बनाने वाली सिस्को सिस्टम्स छंटनी करने वाली है। कंपनी ने कहा है कि वह अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 प्रतिशत कम करेगी। इसका मतलब है कि कंपनी में 4000 से ज्यादा नौकरियां जा सकती हैं। सिस्को ने अपना सालाना रेवेन्यू टारगेट भी कम कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्को ने रेवेन्यू अनुमान को 53.8-55 अरब डॉलर से घटाकर 51.5-52.5 अरब डॉलर कर दिया। इससे सिस्को सिस्टम्स के शेयरों में बुधवार 14 जनवरी को एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

सीईओ चार्ल्स रॉबिंस ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि कंपनी अपने टेलीकॉम और केबल सर्विस प्रोवाइडर कस्टमर्स के बीच कमजोर मांग देख रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी में 85000 कर्मचारी हैं। यह उच्च विकास वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए छंटनी और रिस्ट्रक्चरिंग की योजना बना रही है।

कम रहेगी सिस्को के प्रोडक्ट्स की मांग


विश्लेषकों का अनुमान है कि सिस्को के प्रोडक्ट्स की मांग दबाव में रहेगी क्योंकि टेलिकॉम इंडस्ट्री में क्लाइंट नेटवर्किंग गियर की अपनी अतिरिक्त इनवेंटरी को निकालने को प्राथमिकता देते हुए खर्च को सीमित कर रहे हैं। इस बीच सिस्को, ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस और एनवीडिया के साथ साझेदारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सीईओ रॉबिंस ने कहा कि एनवीडिया, सिस्को के ईथरनेट को अपनी टेक्नोलॉजी के साथ इस्तेमाल करने के लिए सहमत है।

SpiceJet layoffs : आर्थिक संकट के बीच छंटनी का ऐलान, सालाना 100 करोड़ रुपये बचाने की तैयारी

Cisco Systems: तीसरी तिमाही में कितने रेवेन्यू का अनुमान

एलएसईजी आंकड़ों के मुताबिक, सिस्को को तीसरी तिमाही में 12.1 अरब डॉलर से 12.3 अरब डॉलर के बीच रेवेन्यू की उम्मीद है, जो 13.1 अरब डॉलर के अनुमान से कम है। दूसरी तिमाही में सिस्को ने प्रति शेयर 87 सेंट का एडजस्टेड प्रॉफिट और 12.79 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।