सिटीग्रुप इंक (Citigroup) ने तीसरी तिमाही में और 2000 लोगों की छंटनी की है। इसके बाद कंपनी की इस साल के लिए सेवरेंस कॉस्ट (बर्खास्तगी की लागत) 65 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। कंपनी ने इस साल अब तक लगभग 7000 लोगों को काम से निकाला है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी सिटीग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मार्क मेसन ने दी है। वह एनालिस्ट्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर अर्निंग्स को लेकर चर्चा कर रहे थे। जून के अंत में सिटीग्रुप की सेवरेंस कॉस्ट 45 करोड़ डॉलर पर थी, जब लगभग 5,000 लोगों को निकाला गया था।
मेसन ने कहा है कि इस साल अब तक की सेवरेंस कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए वह रिऑर्गेनाइजेशन नहीं किया जा रहा, जिसकी घोषणा सिटीग्रुप ने पिछले महीने की थी। यह एक ऐसा सुधार है, जो फर्म को 5 प्रमुख कारोबारों पर फिर से केंद्रित करेगा। सिटीग्रुप ने कहा है कि ओवरहॉल से और अधिक नौकरियों में कटौती होगी, लेकिन अभी तक छंटनी के स्तर पर कोई संख्या नहीं बताई गई है।
छंटनी के बावजूद सिटीग्रुप में पिछली चार तिमाहियों से कर्मचारियों की कुल संख्या 240,000 पर स्थिर बनी हुई है। बैंक ने रेगुलेटर्स से फर्म को प्राप्त कनसेंट ऑर्डर्स की एक जोड़ी को हल करने की अपनी कोशिशों में मदद के लिए टेक्नोलॉजी कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों को जोड़ा है।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, तीसरी तिमाही में सिटीग्रुप का खर्च 6% बढ़कर 13.5 अरब डॉलर हो गया। यह एनालिस्ट्स के अनुमान से कम है। अर्निंग्स प्रेजेंटेशन के मुताबिक, बैंक को पूरे साल में 54 अरब डॉलर के खर्च की अनुमान है।