अमेरिकी कंपनी क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) में छंटनी होने जा रही है। कंपनी अपने लगभग 20 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स को तेजी से अपनाने के हिसाब से अपने कामकाज को फिर से व्यवस्थित कर रही है। साथ ही कंपनी का यह भी कहना है कि अप्रैल—जून तिमाही के रेवेन्यू को लेकर उसका अनुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से थोड़ा कम है। क्लाउडफ्लेयर, इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर और साइबर सिक्योरिटी कंपनी है।
