Get App

Cochin Shipyard Q2 results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा 43% गिरा, रेवेन्यू भी घटा; डिविडेंड का ऐलान

Cochin Shipyard Q2 results: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड का सितंबर तिमाही में मुनाफा 43% घटकर ₹107.5 करोड़ रह गया। रेवेन्यू और EBITDA दोनों में गिरावट दर्ज हुई। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। स्टॉक ने 5 साल में 953% रिटर्न दिया है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2025 पर 11:08 PM
Cochin Shipyard Q2 results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा 43% गिरा, रेवेन्यू भी घटा; डिविडेंड का ऐलान
कोचीन शिपयार्ड का शेयर बुधवार को बीएसई पर 2.14% की बढ़त के साथ ₹1,792.05 पर बंद हुआ।

Cochin Shipyard Q2 results: सरकारी डिफेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (Cochin Shipyard Ltd) ने बुधवार (12 नवंबर) को सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 43% घटकर ₹107.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹189 करोड़ था।

रेवेन्यू और EBITDA में गिरावट

कोचीन शिपयार्ड की रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 2.2% घटकर ₹1,118.5 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹1,143.2 करोड़ थी। EBITDA में बड़ी गिरावट देखने को मिली। यह 62.7% घटकर ₹73.5 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹196.9 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का EBITDA मार्जिन भी घटकर 6.5% पर आ गया, जो पिछले साल 17.2% था।

₹4 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें