Stock Trend: कच्चे तेल के भाव जनवरी 2022 के बाद से पहली बार 85 डॉलर के नीचे फिसले हैं। इसका असर पेंट शेयरों पर दिख रहा है और आज शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स (Asian Paints), इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints), अक्जो नोबेल (Akzo Nobel) और बर्जर पेंट्स (Berger Paints) में 2-4 फीसदी तेजी दिख रही है। एक आकलन के मुताबिक क्रूड के सस्ते होने पर बड़ी पेंट कंपनियों की लागत कम होगी क्योंकि कच्चे माल की लागत का 40 फीसदी क्रूड डेरिवेटिव्स से आता है। सस्ते क्रूड के चलते कंपनियों की लागत कम होगी और मार्जिन बढ़ेगा।
मंदी की आशंका और वैश्विक मांग से जुड़ी चिंताओं के चलते बुधवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4.83 डॉलर फिसलकर 88 बैरल पर फिसल गया। 8 फरवरी के बाद से पहली बार यह 90 डॉलर के नीचे फिसला है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की बात करें तो इसके भाव 5.7 फीसदी यानी 4.94 डॉलर फिसलकर 81.94 डॉलर के भाव पर लुढ़क गए जो जनवरी के बाद से सबसे कम है।
एनालिस्टों ने दी है खरीदने की सलाह
कीमतें बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां
कच्चे माल में तेजी के चलते कंपनियां हर तिमाही कीमतें बढ़ा रही है। जब से रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई शुरू हुई है, तब से कच्चे माल में तेजी का रूझान दिख रहा है। सितंबर के शुरुआती दिनों में बर्जर पेंट्स ने 1.5-2 फीसदी भाव बढ़ाने का फैसला किया है जबकि कंसाई नेरोलैक के मैनेजमेंट ने भी इंडस्ट्रियल सेग्मेंट में कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
डिस्क्लेमर: यहां दिए गए निवेश टिप्स एक्सपर्ट्स के अपने निजी विचार हैं और मनीकंट्रोल की वेबसाइट या मैनेजमेंट इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है। शेयरों में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले अपने सलाहकार से जरूर संपर्क करें।