Get App

Cognizant News: एंप्लॉयीज की संख्या में 10 हजार से अधिक गिरावट, अब 2025 में हर तिमाही करेगी हायरिंग

Cognizant News: कॉग्निजेंट टेक सॉल्यूशंस के एंप्लॉयीज की संख्या दिसंबर तिमाही में कम हुई लेकिन कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इस साल 2025 की हर तिमाही यह हायरिंग करेगी। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कॉग्निजेंट के एंप्लॉयीज की संख्या सालाना आधार पर 10,700 और तिमाही आधार पर 3,300 कम हुई है। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी के करीब 3,36,800 एंप्लॉयीज थे

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 5:05 PM
Cognizant News: एंप्लॉयीज की संख्या में 10 हजार से अधिक गिरावट, अब 2025 में हर तिमाही करेगी हायरिंग

Cognizant News: कॉग्निजेंट टेक सॉल्यूशंस के एंप्लॉयीज की संख्या दिसंबर तिमाही में कम हुई लेकिन कंपनी ने उम्मीद जताई है कि इस साल 2025 की हर तिमाही यह हायरिंग करेगी। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कॉग्निजेंट के एंप्लॉयीज की संख्या सालाना आधार पर 10,700 और तिमाही आधार पर 3,300 कम हुई है। दिसंबर तिमाही यानी कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस साल कंपनी के ग्रोथ की अच्छी गुंजाइश दिख रही है तो ऐसे में कंपनी हायरिंग तेज करेगी। दिसंबर तिमाही के आखिरी में कंपनी के करीब 3,36,800 एंप्लॉयीज थे।

बड़ी संख्या में पुराने एंप्लॉयीज Cognizant में आए वापस

अब एट्रीशन यानी कंपनी छोड़ने के दर की बात करें 12 महीने के आधार पर यह 2.1 पर्सेंटेज प्वाइंट उछलकर 15.9 फीसदी पर पहुंच गया। पिछले दो तिमाहियों से लगभग सभी भारतीय आईटी कंपनियों के लिए यह बढ़ रहा है। जतिन दलाल का कहना है कि एट्रिशन थोड़ा अधिक है, जो कुछ तिमाहियों पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर मांग के माहौल को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कॉग्निजेंट एंप्लॉयीज के लिए आकर्षक बनी हुई है। अक्टूबर 2024 में कंपनी के सीईओ रवि कुमार एस ने कहा था कि बड़ी संख्या में पुराने एंप्लॉयीज फिर से कंपनी नें आ रहे हैं। 22 जनवरी को उन्होंने कहा कि कंपनी के 13 हजार पूर्व एंप्लॉयीज ने फिर से 2024 में कंपनी ज्वाइन किया और 10 हजार वापसी की कतार में थे।

बाकी आईटी कंपनियों में क्या है हाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें