Get App

Core sector growth: कोर सेक्टर की ग्रोथ में बड़ी गिरावट, अक्टूबर में 14 महीने के निचले स्तर पर आई

Core sector growth: अक्टूबर में कोर सेक्टर ग्रोथ 14 महीने के निचले स्तर 0% पर आ गई। कोयला और बिजली उत्पादन में तेज गिरावट दिखी, जबकि उर्वरक, रिफाइनरी और स्टील जैसे सेक्टर्स में सुधार लौटता दिखा। कौन-से उद्योग कमजोर रहे और क्यों, जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 20, 2025 पर 7:01 PM
Core sector growth: कोर सेक्टर की ग्रोथ में बड़ी गिरावट, अक्टूबर में 14 महीने के निचले स्तर पर आई
अक्टूबर में कोयला उत्पादन में भारी 8.5% गिरावट हुई, जबकि सितंबर में यह सिर्फ 1.2% नीचे आया था।

Core sector growth: भारत की आठ प्रमुख कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ अक्टूबर 2025 में गिरकर 0% पर आ गई। सितंबर में यह 3.3% थी। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यह पिछले 14 महीनों का सबसे कमजोर प्रदर्शन है।

अक्टूबर में कोयला उत्पादन में भारी 8.5% गिरावट हुई, जबकि सितंबर में यह सिर्फ 1.2% नीचे आया था। बिजली उत्पादन भी तेजी से गिरा और 7.6% नीचे रहा। पिछले महीने इसमें 3.1% की बढ़त थी।

तेल और गैस उत्पादन भी कमजोर

प्राकृतिक गैस का उत्पादन महीने-दर-महीने 5% घटा। कच्चे तेल का उत्पादन 1.2% कम हुआ। यह गिरावट सितंबर के 1.3% के लगभग बराबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें