Get App

Core Sector Growth: चार महीने के हाई पर कोर सेक्टर ग्रोथ, दिसंबर में बढ़कर 3.7% हुई

Core Sector Growth: दिसंबर में देश के आठ प्रमुख कोर सेक्टर उद्योगों की ग्रोथ बढ़कर 3.7 प्रतिशत पहुंच गई, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है। कोयला, स्टील और सीमेंट में मजबूती दिखी, जबकि तेल और गैस में सुस्ती बनी रही।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 5:34 PM
Core Sector Growth: चार महीने के हाई पर कोर सेक्टर ग्रोथ, दिसंबर में बढ़कर 3.7% हुई
दिसंबर में कोयले का उत्पादन 3.6 प्रतिशत बढ़ा। उर्वरक उत्पादन में 4.1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

Core Sector Growth: दिसंबर महीने में देश के आठ प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर उद्योगों का उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा। यह चार महीने के उच्चतम स्तर है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई।

इन आठ उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। दिसंबर 2024 में इनका उत्पादन 5.1 प्रतिशत बढ़ा था, जबकि नवंबर 2025 के आंकड़े को रिवाइज्ड करके 2.1 प्रतिशत कर दिया गया है।

अप्रैल से दिसंबर तक की तस्वीर

वाणिज्य विभाग के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक यानी IIP में करीब 40 प्रतिशत वेटेज रखने वाले इन सेक्टर्स का उत्पादन चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर के बीच 2.6 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी अवधि में यह ग्रोथ 4.5 प्रतिशत रही थी, यानी इस बार रफ्तार थोड़ी धीमी रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें