Core sector growth: भारत के आठ प्रमुख कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टरों की ग्रोथ नवंबर 2025 में सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस बढ़त को खास तौर पर सीमेंट, स्टील, उर्वरक और कोयले के बेहतर उत्पादन से सहारा मिला।
