वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में एक नया क्रिप्टो बिल (Crypto Bill 2021) पेश करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की NFT के रेगुलेशन पर भी चर्चा की जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में एक नया क्रिप्टो बिल (Crypto Bill 2021) पेश करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की NFT के रेगुलेशन पर भी चर्चा की जा रही है।
राज्यसभा (Rajya Sabha) में बोलते हुए, वित्त मंत्री ने कहा, "हम संसद में एक विधेयक लाने के करीब हैं.. कैबिनेट की तरफ से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए होने वाली धोखाधड़ी जैसी संदिग्ध गतिविधियों के जोखिम पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों की तरफ से विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, RBI और SEBI के जरिए जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं
क्रिप्टो ट्रेड्स पर कलेक्ट किए गए टैक्स पर, सीतारमण ने कहा, "क्रिप्टोकरेंसी पर कलेक्ट किए गए टैक्स की राशि के बारे में तैयार जानकारी नहीं है।"
सीतारमण ने 29 नवंबर को कहा था कि बिटकॉइन (Bitcoin) को करेंसी के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वित्त मंत्री ने लिखित जवाब में यह भी कहा कि सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डेटा क्लेकट नहीं करती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार के पास देश में बिटकॉइन को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव है? इस पर वित्त मंत्री ने कहा, "नहीं।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।