Get App

Crypto Bill: कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में नया क्रिप्टो बिल पेश करेगी सरकार- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों की तरफ से विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2021 पर 1:45 PM
Crypto Bill: कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में नया क्रिप्टो बिल पेश करेगी सरकार- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FILE)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को कहा कि सरकार कैबिनेट की मंजूरी के बाद संसद में एक नया क्रिप्टो बिल (Crypto Bill 2021) पेश करेगी।  उन्होंने कहा कि केंद्र की NFT के रेगुलेशन पर भी चर्चा की जा रही है।

राज्यसभा (Rajya Sabha) में बोलते हुए, वित्त मंत्री ने कहा, "हम संसद में एक विधेयक लाने के करीब हैं.. कैबिनेट की तरफ से विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद इसे सदन में पेश किया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि क्रिप्टोकरेंसी के जरिए होने वाली धोखाधड़ी जैसी संदिग्ध गतिविधियों के जोखिम पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों की तरफ से विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाने का कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि, RBI और SEBI के जरिए जागरूकता पैदा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें