Get App

Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन, 4% टूटकर BitCoin आया $26000 के नीचे

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन जोन में है। वहीं दो और क्रिप्टो में ही मामूली गिरावट है और बाकी सभी में गिरावट तेज है। बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक कमजोर होकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी तेजी से नीचे गिरी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 01, 2023 पर 4:04 PM
Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन, 4% टूटकर BitCoin आया $26000 के नीचे
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.49 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी हिस्सेदारी 48.37% है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) ही ग्रीन जोन में है। वहीं दो और क्रिप्टो में ही मामूली गिरावट है और बाकी सभी में गिरावट तेज है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह चार फीसदी से अधिक कमजोर होकर 26 हजार डॉलर के नीचे आ गया है और मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी तेजी से नीचे गिरी है। एक बिटकॉइन अभी 4.43 फीसदी की गिरावट के साथ 25,997.64 डॉलर (21.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक तीन फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.47% की गिरावट आई है और यह 1.05 लाख करोड़ डॉलर (86.88 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

चाइनीज कंपनी से इस बातचीत पर बढ़ी खरीदारी, रॉकेट बन गया JSW Steel का शेयर

वीकली सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन जोन में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें