Get App

Crypto Price: BitCoin मजबूत लेकिन क्रिप्टो मार्केट में घटा दबदबा, फीकी पड़ी Ethereum की चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। हालांकि वीकली बात करें तो सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। अब सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा घटा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक दो फीसदी से अधिक फीकी हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 5:14 PM
Crypto Price: BitCoin मजबूत लेकिन क्रिप्टो मार्केट में घटा दबदबा, फीकी पड़ी Ethereum की चमक
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.06 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.23 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान दिख रहा है। हालांकि वीकली बात करें तो सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। अब सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आज आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 67,133.15 डॉलर (55.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक दो फीसदी से अधिक फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.79% की तेजी आई है और यह 2.52 लाख करोड़ डॉलर (208.37 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन है। सात दिनों में सबसे अधिक तेजी शिबा इनू में आई और यह करीब 129 फीसदी मजबूत हुआ है। इस दौरान डोजेक्वॉइन 19 फीसदी उछला। एक हफ्ते में एथेरियम करीब 9 फीसदी, सोलाना 8 फीसदी, बिटक्वॉइन 6 फीसदी से अधिक, कार्डानो और बीएनबी करीब 6-6 फीसदी, XRP करीब 4 फीसदी मजबूत हुए हैं। टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें