Musk vs Zuckerberg: पिछले साल दुनिया के सबसे बड़े अमीरों में शुमार एलॉन मस्क (Elon Musk) और मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) पिछले साल 2023 में रिंग में भिड़ंत की संभावनाओं को लेकर सुर्खियों में थे। हालांकि यह भिड़ंत कभी हो नहीं पाई लेकिन अब एक बार फिर इसके आसार दिखने लगे हैं। पिछले साल इसे लेकर माहौल काफी गर्म था कि टेस्ला (Tesla) के मालिक मस्क और मेटा (Meta) के मालिक जुकरबर्ग इटली में एक पिंजड़े में भिड़ सकते हैं जिसे मेटा (पूर्व नाम Facebook) और X (पूर्व नाम Twitter) पर लाइव दिखाया जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन इस बार फिर मस्क ने चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में लिखा है कि वह जुकरबर्ग से कभी भी भिड़ने को तैयार हैं, बिना किसी नियम-कायदे के।
Musk vs Zuckerberg: फिर कैसे शुरू हुई चर्चा
एक ट्विटर हैंडल @dogeofficialceo ने कुछ फोटोज के साथ एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि टूर के दौरान टूर गाइड से जब एलॉन बनाम जुकरबर्ग के बारे में पूछा तो उसने हंसकर कहा कि वे लोग यानी इटली के लोग इसे देखना पसंद करेंगे। इसके बाद टूर गाइड ने जब डॉगक्वॉइन (DogeCoin) के बारे में बात करने लगा तो उसके कुछ डॉगक्वॉइन टिप में मिल गए। इसी ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने लिखा है कि वह किसी भी समय बिना किसी नियम-कायदे के जुकरबर्ग से भिड़ने को तैयार हैं। ट्विटर यूजर ने फिर लिखा है कि इसके टिकट का पेमेंट अगर डॉगक्वॉइन में होता है तो यह और भी शानदार होगा।
Musk vs Zuckerberg: 2023 में क्यों नहीं हुई भिड़ंत?
पिछले साल लंबे समय तक दोनों के भिड़ंत की खबरें छाई रहीं। मस्क और जुकरबर्ग इस पर लगातार बयानबाजी भी कर रहे थे। हालांकि बाद में जुकबर्ग ने कहा था कि अब मूव ऑन करना चाहिए। जुकरबर्ग ने कहा था कि हालांकि अगर एलॉन कभी इसे लेकर किसी दिन या ऑफिशियल इवेंट को लेकर गंभीर होते हैं तो उन्हें पता है कि कैसे मिला जाए। जुकरबर्ग ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस ऐसे लोगों से भिड़ने पर है, जो स्पोर्ट को गंभीरता से लेते हैं।