Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के जो क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं, उनमें तेजी मामूली ही है लेकिन जो रेड जोन में हैं, उनमे 3 फीसदी से अधिक तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक मामूली बढ़ी है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा आधे फीसदी से अधिक बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.10 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 67,881.25 डॉलर (56.53 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।
वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब दो फीसदी फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.13% की गिरावट आई है और यह 2.53 लाख करोड़ डॉलर (210.69 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8211 करोड़ डॉलर (6.84 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 9.21% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.63 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.93 फीसदी हिस्सेदारी है।
टॉप-10 क्रिप्टो में वीकली सिर्फ दो ग्रीन
अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो ग्रीन हैं। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में कार्डानो करीब 6 फीसदी, सोलाना करीब 5 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब 4 फीसदी, बिटक्वॉइन और एथेरियम ढाई-ढाई फीसदी से अधिक, बीएनबी 2 फीसदी से अधिक और एक्सआरपी करीब 1 फीसदी टूटा है। टेथर में मामूली गिरावट है।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय