Crypto Price: BitCoin ने बढ़ाई क्रिप्टो मार्केट में हलचल, टॉप-10 के सिर्फ दो करेंसीज में गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो में गिरावट का दबाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और इसकी चमक ने कई और क्रिप्टो को रोशन कर दिया है। बिटक्वॉइन के ईटीएफ ने इसमें चाबी भरी है तो इसके महंगे होने के चलते बाकी क्रिप्टो में भी निवेश आ रहा है

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 5:16 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.34 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ दो-शिबा इनु (Shiba Inu) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में गिरावट का दबाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और इसकी चमक ने कई और क्रिप्टो को रोशन कर दिया है। बिटक्वॉइन के ईटीएफ ने इसमें चाबी भरी है तो इसके महंगे होने के चलते बाकी क्रिप्टो में भी निवेश आ रहा है। एक बिटकॉइन अभी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 72,091.56 डॉलर (59.68 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी बढ़ी है और यह 4 हजार डॉलर के पार है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.40% की तेजी आई है और यह 2.71 लाख करोड़ डॉलर (224.34 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के तीन क्रिप्टो में तेज गिरावट


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के चार क्रिप्टो रेड जोन में हैं। हालांकि इनमें से टेथर में गिरावट मामूली ही है। वहीं शिबा इनू एक हफ्ते में 19 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन 6 फीसदी और कार्डानो 3 फीसदी कमजोर हुआ है। दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी बीएनबी में आई और यह करीब 27 फीसदी मजबूत हुआ। इस दौरान सोलाना 15 फीसदी से अधिक, एक्सआरपी 8 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन और एथेरियम 8-8 फीसदी मजबूत हुए हैं। यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 72,091.56 डॉलर 0.63%
एथेरियम (Ethereum) 4,037.05 डॉलर 0.28%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 531.57 डॉलर 1.58%
सोलाना (Solana) 151.79 डॉलर 1.97%
एक्सआरपी (XRP) 0.6982 डॉलर 11.68%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.00%
कार्डानो (Cardano) 0.7474 डॉलर 0.76%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1715 डॉलर (-) 3.27%
शिबा इनु (Shiba Inu) 0.00003275 डॉलर (-) 4.29%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 14713 करोड़ डॉलर (12.18 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.77% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.10 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.34 फीसदी हिस्सेदारी है।

BitCoin इस कारण पहुंचा रिकॉर्ड ऊंचाई पर, भारतीय निवेशक ऐसे उठा सकते हैं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।