Crypto Price: टॉप-10 के दो क्रिप्टो में ही तेज हलचल, BitCoin फ्लैट, Ethereum में गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही तेज हलचल है। इसमें से एक तो रेड जोन में है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 5:16 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.06 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) और कार्डानो (Cardano) में ही तेज हलचल है। इसमें से बीएनबी तो रेड जोन में है। बाकी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो लगभग फ्लैट है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 69,360.82 डॉलर (57.92 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.29% की गिरावट आई है और यह 2.53 लाख करोड़ डॉलर (211.26 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5500 करोड़ डॉलर (4.59 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 8.56% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.06 फीसदी हिस्सेदारी है।


टॉप-10 के सिर्फ दो ही क्रिप्टो में वीकली अच्छी तेजी

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ दो ही क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन 7 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है तो बीएनबी डेढ़ फीसदी से अधिक। इस दौरान बिटक्वॉइन भी ग्रीन जोन में है लेकिन इसमें तेजी आधे फीसदी से कम ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में डॉगक्वॉइन करीब 11 फीसदी, XRP करीब 5 फीसदी, एथेरियम करीब 4 फीसदी, सोलाना 3 फीसदी से अधिक और कार्डानो डेढ़ फीसदी से अधिक फिसले हैं। टेथर और यूएसडी क्वॉइन में मामूली गिरावट है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 69,360.82 डॉलर 0.04%
एथेरियम (Ethereum) 3,674.32 डॉलर (-) 0.35%
टेथर (Tether) 0.9998 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 641.34 डॉलर (-) 5.44%
सोलाना (Solana) 159.64 डॉलर 0.34%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.00%
एक्सआरपी (XRP) 0.4974 डॉलर 0.52%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1447 डॉलर (-) 0.66%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.07 डॉलर (-) 0.88%
कार्डानो (Cardano) 0.4471 डॉलर 1.28%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।