Get App

Crypto Price: अमेरिकी SEC हटी पीछे तो Ethereum ने भरी ऊंची उड़ान, BitCoin में मामूली तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही तेज गिरावट है। एक और क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन गिरावट मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें तेजी मामूली ही है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब चार फीसदी मजबूत हुई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 19, 2024 पर 5:08 PM
Crypto Price: अमेरिकी SEC हटी पीछे तो Ethereum ने भरी ऊंची उड़ान, BitCoin में मामूली तेजी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.64 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 54.21 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-टॉनक्वॉइन (TonCoin) और एक्सआरपी (XRP) में ही तेज गिरावट है। एक और क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन गिरावट मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें तेजी मामूली ही है। एक बिटकॉइन अभी मामूली तेजी के साथ 65,483.49 डॉलर (54.64 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब चार फीसदी मजबूत हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.00% की तेजी आई है और यह 2.38 लाख करोड़ डॉलर (196.05 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

Ethereum में इस कारण शानदार तेजी

अमेरिकी बाजार निमामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने Consensys के खिलाफ जांच खत्म कर दी तो एथेरियम की जोरदार खरीदारी होने लगी। डीसेंट्रलाइज्ड वेब पर काम करने वाली यह दिग्गज ब्लॉकचेन सॉफ्टवेयर कंपनी है। एसईसी ने कहा कि यह इसके खिलाफ जांच बंद कर रही है और इसके खिलाफ किसी कार्रवाई की सिफारिश नहीं करेगी। यह मामला एथेरियम 2.0 से जुड़ा है। कंपनी ने अप्रैल में एसईसी के खिलाफ याचिका दायर किया था कि उसके खिलाफ इस बात की जांच चल रही है कि 'Merge' होने के बाद एथेरियम सिक्योरिटी हो सकती है या नहीं। 'Merge' का मतलब है कि एथेरियम ब्लॉकचेन को मौजूदा प्रूफ ऑफ वर्क (PoW) कंसेंसस मैकेनिज्म से प्रूफ ऑफ स्टेक (PoS) पर शिफ्ट करना।

PoW में ब्लॉकचेन में नए ब्लॉक जोड़ने के लिए जटिल गणितीय पजल हल करना होता है यानी माइनिंग करनी होती है। बिटक्वॉइन इसी पर काम करती है। इसमें काफी कंप्यूटर पावर लगती है और इसकी जटिलता बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ PoS में ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने के लिए यह अहम होता है कि यूजर के पास कितने क्वॉइन्स हैं और वे नेटवर्क की सिक्योरिटी के लिए काम करने को इच्छुक हैं। एथेरियम इसी में अपग्रेड होने की प्रक्रिया से गुजर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें