Crypto Price: BitCoin फिर $59000 के पार, Ethereum की बढ़ी चमक, टॉप-10 में इस क्रिप्टो ने फिर मारी एंट्री

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में काफी रौनक दिख रही है। दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन को छोड़ हर क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। ये दोनों क्रिप्टो फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब पांच फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है

अपडेटेड Feb 28, 2024 पर 5:20 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.66 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.48 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में काफी रौनक दिख रही है। दो क्रिप्टो- टेथर और यूएसडी क्वॉइन को छोड़ हर क्रिप्टो में अच्छी तेजी है। ये दोनों क्रिप्टो फ्लैट भाव पर हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब पांच फीसदी बढ़ी है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 4.92 फीसदी की तेजी के साथ 59,303.15 डॉलर (49.17 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब ढाई फीसदी बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 3.64% की तेजी आई है और यह 2.22 लाख करोड़ डॉलर (184.07 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो- यूएसडी क्वाइन ही रेड जोन में है। हालांकि यह भी लगभग फ्लैट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और ट्रॉन को पछाड़कर एक बार फिर यह टॉप-10 में शामिल हो गया। इस दौरान बिटक्वॉइन करीब 16 फीसदी, एथेरियम 15 फीसदी, बीएनबी 13 फीसदी, सोलाना 10 फीसदी और एवालांचे 9 फीसदी उछले हैं। इसके अलावा कार्डानो और XRP भी 8-8 फीसदी से अधिक उछले हैं। टेथर में मामूली तेजी रही।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 59,303.15 डॉलर 4.92%
एथेरियम (Ethereum) 3,344.66 डॉलर 2.47%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 410.75 डॉलर 2.70%
सोलाना (Solana) 113.94 डॉलर 2.35%
एक्सआरपी (XRP) 0.5883 डॉलर 5.25%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर 0.01%
कार्डानो (Cardano) 0.6418 डॉलर 3.16%
एवालांचे (Avalanche) 40.42 डॉलर 2.12%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.09921 डॉलर 4.03%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 10659 करोड़ डॉलर (8.84 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 4.50% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.66 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.48 फीसदी हिस्सेदारी है।

लिस्टिंग के अभी एक महीने भी नहीं हुए, इस शेयर ने दे दिया 65% रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।