Crypto Price: $70000 के पार BitCoin, Ethereum की भी बढ़ी चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक बार फिर यह 70 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी एक फीसदी से अधिक बढ़ी है

अपडेटेड Apr 11, 2024 पर 5:03 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.84 फीसदी हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक बार फिर यह 70 हजार डॉलर के पार पहुंच गया है। एक बिटकॉइन अभी 2.15 फीसदी की तेजी के साथ 70,496.24 डॉलर (58.78 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी एक फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.75% की तेजी आई है और यह 2.62 लाख करोड़ डॉलर (218.45 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो रेड

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही रेड जोन में है। सात दिनों में सोलाना करीब 7 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में टॉनक्वॉइन 47 फीसदी से अधिक, डोजेक्वॉइन करीब 9 फीसदी, बिटक्वॉइन, एथेरियम और एक्सआरपी 6-6 फीसदी से अधिक, बीएनबी 2 फीसदी और कार्डानो 1 फीसदी कमजोर हुआ है। यूएसडी क्वॉइन और टेथर में इस दौरान कोई खास बदलाव नहीं हुआ।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9151 करोड़ डॉलर (7.63 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 1.13% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.84 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 70,496.24 डॉलर 2.15%
एथेरियम (Ethereum) 3,561.47 डॉलर 1.31%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 597.66 डॉलर 1.66%
सोलाना (Solana) 172.15 डॉलर 1.54%
एक्सआरपी (XRP) 0.6133 डॉलर 0.16%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर   0.00%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.1967 डॉलर 4.87%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.41 डॉलर 9.38%
कार्डानो (Cardano) 0.5868 डॉलर 1.60%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।