Crypto Price: Halving ने शुरू किया क्रिप्टोकरेंसीज में बुल रन, BitCoin एक बार फिर $72500 के पार

Crypto Market News: बिटक्वॉइन की हाल्विंग (BitCoin Halving) से पहले क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी का दौर शुरू हो गया है। बिटक्वॉइन खुद भी उछलकर 72500 डॉलर के पार चला गया है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी छह फीसदी से अधिक बढ़ी है। जानिए बिटक्वॉइन हाल्विंग क्या है औऱ इसके चलते क्रिप्टो मार्केट में बुल रन क्यों है?

अपडेटेड Apr 08, 2024 पर 5:30 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.82 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- टेथर (Tether) को छोड़ सभी ग्रीन हैं। टेथर में भी गिरावट मामूली ही है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो हाल्विंग के चलते इसके भाव एक बार फिर 72500 डॉलर के पार पहुंच गए। एक बिटकॉइन अभी 4.48 फीसदी की तेजी के साथ 72,511.57 डॉलर (60.40 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी छह फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.24% की तेजी आई है और यह 2.7 लाख करोड़ डॉलर (224.90 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

क्या है BitCoin Halving

बिटक्वॉइन हाल्विंग का मतलब है कि नए ब्लॉक्स की माइनिंग के लिए जो रिवार्ड मिलता है. वह आधा हो जाना। अभी ब्लॉक रिवार्ड 6.25 BTC (बिटक्वॉइन) है जो हाल्विंग के बाद गिरकर 3.125 BTC पर आ जाएगा। आमतौर पर अब तक बिटक्वॉइन हाल्विंग के चलते तेजी का रुझान रहा है और इस बार इसी महीने हाल्विंग के आसार हैं तो बुल रन दिख रहा है। हाल्विंग के बाद जब रिवार्ड आधा हो जाएगा तो माइनिंग पर भी असर पड़ेगा जिससे नई सप्लाई कम हो जाएगी।


वीकली टॉप-10 के दो क्रिप्टो में तेज गिरावट

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के दो क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सात दिनों में सोलाना 7 फीसदी और कार्डानो 3 फीसदी से अधिक फिसला है। एक्सआरपी में आधे फीसदी से अधिक गिरावट है लेकिन टेथर में 0.10 फीसदी की गिरावट। यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर रेड जोन में है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सबसे अधिक टॉनक्वाइन उछला है और एक हफ्ते में यह 9 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इस दौरान बिटक्वॉइन 4 फीसदी, एथेरियम 2 फीसदी से अधिक, बीएनबी करीब 2 फीसदी और डोजेक्वॉइन आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 72,511.57 डॉलर 4.48%
एथेरियम (Ethereum) 3,631.22 डॉलर 6.91%
टेथर (Tether) 0.9997 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 597.88 डॉलर 1.79%
सोलाना (Solana) 182.77 डॉलर 1.13%
एक्सआरपी (XRP) 0.608 डॉलर 1.83%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.02%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.207 डॉलर   4.91%
कार्डानो (Cardano) 0.6093 डॉलर 2.61%
टॉनक्वॉइन (Toncoin) 5.99 डॉलर 8.61%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 8220 करोड़ डॉलर (6.85 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 40.22% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.09 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.82 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।