Crypto Price: BitCoin फ्लैट, मार्केट में फीकी हुई पकड़, Ethereum में उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन बाकी क्रिप्टो में भी तेजी खास नहीं है। टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मामूली रूप से मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 4:02 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.54 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त माहौल है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 में शुमार सिर्फ एक क्रिप्टो रेड जोन में है लेकिन बाकी क्रिप्टो में भी तेजी खास नहीं है। टॉप-10 के सभी क्रिप्टो में एक फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। वहीं सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह मामूली रूप से मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी कम हुई है। एक बिटकॉइन अभी 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 29,898.33 डॉलर (24.53 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) भी मजबूत होकर 2100 डॉलर के पार पहुंच गया है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.33 फीसदी की तेजी आई है और यह 1.27 हजार करोड़ डॉलर (104.20 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

एक महीने में $45000 का हो जाएगा BitCoin, इस कारण एक्सपर्ट ने किया दावा


वीकली दो क्रिप्टो रेड जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में सिर्फ दो क्रिप्टो- बिटक्वॉइन (BitCoin) और एक्सआरपी (XRP) रेड जोन में हैं। इसमें से बिटक्वाइन सात दिनों में करीब आधा फीसदी कमजोर हुआ है जबकि एक्सआरपी एक फीसदी से अधिक फिसला है। सात दिनों में सबसे अधिक डोजेक्वॉइन (Dogecoin) मजबूत हुआ है। यह 12 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम सात दिनों में करीब 10 फीसदी उछला है।

Yes Bank पर LIC और बैंकों का भरोसा कायम, लेकिन म्यूचुअल फंडों और विदेशी निवेशकों ने बेच दिए शेयर, अब इतनी है हिस्सेदारी

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 29,898.33 डॉलर 0.07%
एथेरियम (Ethereum) 2,105.80 डॉलर 0.86%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 344.11 डॉलर 0.42%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.05%
एक्सआरपी (XRP) 0.5164 डॉलर 0.64%
कार्डानो (Cardano) 0.4434 डॉलर 0.75%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.09299 डॉलर (-) 0.99%
पॉलीगॉन (Polygon) 1.18 डॉलर 0.69%
सोलाना (Solana) 25.15 डॉलर 0.19%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में तेजी

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में उछाल आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 4494 करोड़ डॉलर (3.69 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 5.31% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.17 फीसदी कमजोर हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 45.54 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।