Crypto Price: BitCoin की बढ़ी चमक लेकिन मार्केट में फीका पड़ा दबदबा, Ethereum में अच्छी तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट है। इनके अलावा जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें गिरावट मामूली है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा फीका पड़ा है

अपडेटेड Apr 24, 2024 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.21 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो-कार्डानो (Cardano) में तेज गिरावट है। इनके अलावा जो क्रिप्टो रेड जोन में हैं, उनमें गिरावट मामूली है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब आधे फीसदी मजबूत हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा फीका पड़ा है। एक बिटकॉइन अभी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 66,459.74 डॉलर (54.99 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक ढाई फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.90% की तेजी आई है और यह 2.46 लाख करोड़ डॉलर (204.91 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट है। सात दिनों में टॉनक्वॉइन करीब 7 फीसदी फिसला है। इसके अलावा टेथर भी एक हफ्ते में कमजोर हुए है लेकिन इसमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते में सोलाना 15 फीसदी से अधिक, बीएनबी 14 फीसदी से अधिक, XRP करीब 11 फीसदी, कार्डानो करीब 10 फीसदी, एथेरियम 7 फीसदी, बिटक्वॉइन 5 फीसदी से अधिक, और डॉगक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक उछला है। यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी है।


क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 7351 करोड़ डॉलर (6.12 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 11.13% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.33 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.21 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 66,459.74 डॉलर 0.42%
एथेरियम (Ethereum) 3,269.03 डॉलर 2.86%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर (-) 0.05%
बीएनबी (BNB) 615.21 डॉलर 0.75%
सोलाना (Solana) 157.76 डॉलर 1.65%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.01%
एक्सआरपी (XRP) 0.5459 डॉलर (-) 0.02%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1616 डॉलर 1.78%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 5.81 डॉलर 2.03%
कार्डानो (Cardano) 0.4967 डॉलर (-) 3.93%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।