Crypto Price: BitCoin से दोगुनी तेज चढ़ा यह क्रिप्टो, Ethereum में 2% का उछाल

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही गिरावट है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 4 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा हल्का सा घटा है

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 5:17 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझा है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो- टॉनक्वॉइन (TonCoin) और कार्डानो (Cardano) में ही गिरावट है। वहीं बाकी क्रिप्टो में 4 फीसदी तक की तेजी है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा हल्का सा घटा है। एक बिटकॉइन अभी 2.14 फीसदी की तेजी के साथ 63,758.01 डॉलर (53.29 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है।

बिटक्वॉइन से दोगुनी रफ्तार से तो आज सोलाना की चमक बढ़ी है। इसकी चमक करीब 4 फीसदी बढ़ी है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 3 फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.00% की तेजी आई और यह 2.33 लाख करोड़ डॉलर (194.75 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन


अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सात दिनों में सबसे अधिक एक्सआरपी मजबूत हुआ है और इसमें 25 फीसदी से अधिक तेजी आई। इस दौरान कार्डानो करीब 16 फीसदी, डॉगक्वॉइन करीब 13 फीसदी, सोलाना 11 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन, एथेरियम, बीएनबी 10 फीसदी से अधिक और टॉनक्वॉइन डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुए है। टेथर और यूएसडी क्वॉइन फ्लैट भाव पर हैं।

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 9332 करोड़ डॉलर (7.80 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 47.02% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.05 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 53.80 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 63,758.01 डॉलर 2.14%
एथेरियम (Ethereum) 3,415.35 डॉलर 2.37%
टेथर (Tether) 1.0 डॉलर 0.00%
बीएनबी (BNB) 570.25 डॉलर 1.69%
सोलाना (Solana) 157.44 डॉलर 3.95%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर 0.03%
एक्सआरपी (XRP) 0.545 डॉलर 2.06%
टॉनक्वॉइन (TonCoin) 7.39 डॉलर (-) 0.05%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) 0.1221 डॉलर 4.33%
कार्डानो (Cardano) 0.4319 डॉलर (-) 0.28%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।